बालूमाथ: बाईक दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : मंगलवार की शाम बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टमटम टोला पेट्रोल पंप के समीप हुई दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत चामा दुली ग्राम निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र सत्यनारायण यादव का राची में इलाज चल रहा था जहां आज उसकी मौत हो गई। वे करीब 40 वर्ष के थे।
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: महिला ने युवक पर लगाया बलात्कार करने की कोशिश का आरोप
इस दुर्घटना में घायल सत्यनारायण यादव की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है। जिसमें एक पुत्री की विवाह बालूमाथ प्रखंड के बुकरु ग्राम में पिछले वर्ष हुई थी।
इसे भी पढ़ें :- लातेहार: धारदार हथियार से मारपीट करने के आरोप में 4 पर प्राथमिकी दर्ज
जानकारी के अनुसार सत्यनारायण यादव मनिका के चैनगडवा से बाइक द्वारा बालूमाथ होते हुए अपने घर लौट रहा था इसी बीच बालूमाथ में यह हादसा हुई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे l उनका प्राथमिक उपचार बालूमाथ सीएससी में किया गया लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था।
लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें