Thursday, April 17, 2025
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ: मवेशी के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मूरपा पंचायत अंतर्गत बलबल ग्राम निवासी अजय भगत मवेशी के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

लेकिन उसकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक ओड़िया ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल अजय भगत ने मवेशी को चारा देने गया था। इसी बीच एक मवेशी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चोटें आई हैं।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: अमन साहू गिरोह के नाम पर बालूमाथ के व्यवसायी को धमकाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें