लातेहार: उग्रवादी संगठन JJMP का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, सुप्रीमो पप्पू लोहरा का था करीबी
लातेहार : सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना पर कोने गांव से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य और सुप्रीमो पप्पू लोहरा के करीबी छोटू लोहरा उर्फ संदीप लोहरा (पिता सहेंद्र लोहरा) ग्राम कोने, बिनगडा को गुप्त सूचना के आधार पर कोने गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध लातेहार थाना कांड संख्या 218/2020 अंकित था। जिसमें वह फरार चल रहा था।
छापामारी मे गौरव सिंह, रोहित कुमार महतो, दीपक नारायण सिंह और अजय कुमार दास शामिल थे।
Latehar News