Saturday, February 15, 2025
चंदवालातेहार

जलावन के लिए लकड़ी लाने गयी आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Aboriginal woman raped

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया पंचायत में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने चंदवा थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।

आवेदन में महिला ने बताया है कि वह ललमटिया जंगल में जलावन के लिए लकड़ी लाने गयी थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे एकांत व सुनसान जगह देखकर बल पूर्वक उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह उसे धमकाकर भाग गया।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।