Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: नाबालिग आदिवासी लड़की से गैंग रेप, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी हिरासत में तपकरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर तपकरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस एक महिला सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार तोरपा के प्रतिष्ठित स्कूल में नवीं कक्षा की छात्रा क्रिसमस की छुट्टी के बाद अपने एक मित्र के साथ भेलकी टोंगरी घूमने गयी थी। वहीं से तपकरा के कुछ युवक लड़की के मित्र को धमकाकर भगा दिया और नाबालिग लड़की को तपकरा ले गये, जहां चार-पांच युवकों ने उसके साथ मुंह काला किया। लड़की के स्वजनों द्वारा लड़की के घर नही आने की सूचना दिये जाने पर तपकारा थाना की पुलिस ने रात में ही कई जगहों पर दबिश दी। इसे देखकर युवकों ने लड़की को होस्टल पहुंचा दिया। रात में ही पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। पुलिस ने शहबाज खान, हसनैन, मिराज और एक महिला सहित चार-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। इस सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश तिवारी से फोन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

Ranchi Khunti Gang Rape