Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म कर युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने का भय दिखाकर 6 साथियों ने भी किया गैंगरेप

नाबालिग से दुष्कर्म रामगढ़

रामगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची के साथ 7 युवकों ने एक के बाद एक दुष्कर्म किया। नाबालिग को फिल्मी अंदाज में बनाया गया हवस का शिकार। घटना 15 मार्च की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने 7 में से 6 आरोपियों को सलाखों के पीछे डाल दिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र की है।

रजरप्पा एसडीपीओ किशोर कुमार रजक से मिली जानकारी के अनुसार युवती को एक युवक बहला फुसलाकर उसे अपने ठिकाने पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। चतुराई से पहले युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद उसके 6 साथी वहां पहुंच गए। सभी ने नाबालिग लड़की को उसके रेप का वीडियो दिखाया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। लड़की को धमकी दी कि नहीं मानी तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता को जबर्दस्ती सभी 6 लड़कों ने एक के बाद एक उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर लौटने के बाद जब लड़की ने इस बात की जानकारी घरवालों को दी तो आसपास के लोग भड़क गए। सभी ने मिलकर पुलिस को सूचना दी और पीड़िता के बयान पर रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी।

एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि पीड़िता से दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर रजरप्पा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए छापेमारी की जा रही है।

इस जघन्य घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *