मुख्यमंत्री से मिले योग गुरु बाबा रामदेव कहा- अच्छा काम कर रहे हैं हेमंत सोरेन
Baba Ramdev in Ranchi : योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। यह मुख्यमंत्री से उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा रामदेव को झारखण्डी संस्कृति की शॉल भेंट की और एक पेंटिंग भी भेंट की। बाबा रामदेव बुधवार को रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया वालों ने जब रामदेव बाबा से पूछा कि वह झारखंड की राजनीति पर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अच्छा काम कर रहे हैं।
Baba Ramdev in Ranchi