Breaking :
||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Thursday, April 25, 2024
झारखंडरांची

रांची: गैंगरेप के दो आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

रांची: रांची के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को गैंगरेप के दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। आरोपियों में अमर तिर्की और संदीप बालमुचु शामिल हैं। दोनों को कोर्ट ने बेगुनाह करार दिया है। यह जानकारी अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने दी। कोर्ट ने महज 29 दिनों में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है। इसमें दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अमर तिर्की और संदीप बालमुचु समेत पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष अपने आरोप साबित नहीं कर सका। हालांकि अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में छह गवाह पेश हुए, लेकिन किसी भी गवाह ने आरोपी के खिलाफ गवाही नहीं दी। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं।