Breaking :
||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत
Tuesday, April 23, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

राज्य के 18 जिला खेल पदाधिकारियों का स्थानांतरण व पदस्थापना, लातेहार के जिला खेल पदाधिकारी को लोहरदगा का अतिरिक्त प्रभार

DSO Transfer posting

रांची : झारखंड सरकार पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने राज्य के 18 जिला खेल पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापना किया है। इस संबंध की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जिला खेल पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित उपवन बाड़ा को स्थानांतरित करते हुए हजारीबाग जिला खेल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित तुषार राय को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी गिरिडीह के पद पर पदस्थापित अमित कुमार को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी साहिबगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी कोडरमा के पद पर पदस्थापित प्रवीण कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला खेल पदाधिकारी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्रीकुमार अपने आवंटित जिला के अलावा जिला खेल पदाधिकारी खूंटी के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

जिला खेल पदाधिकारी चतरा के पद पर पदस्थापित प्राण महतो को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी देवघर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित अर्जुन बाड़ा को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ के पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार त्रिपाठी को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी पलामू के पद पर पदस्थापित उमेश लोहरा को अपने पदस्थापित जिले के अलावा जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी लातेहार के पद पर पदस्थापित शिवेंद्र कुमार सिंह को अपने पदस्थापित जिले के अलावा लोहरदगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा के पद पर पदस्थापित तूफान कुमार पोद्दार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला खेल पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी दुमका के पद पर पदस्थापित कैलाश राम को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला खेल पदाधिकारी कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी देवघर के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार चौधरी को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री चौधरी अपने आवंटित जिला के अलावा जिला खेल पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा के पद पर पदस्थापित राहुल कुमार को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी साहेबगंज के पद पर पदस्थापित दिलीप कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला खेल पदाधिकारी धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित रूपा रानी तिर्की को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जिला खेल पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के पद पर पदस्थापित संजीत कुमार को स्थानांतरित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

DSO Transfer posting