Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंड

Mandar Toll Plaza में आज पहले दिन ही हुआ हंगामा, वाहनों की लगी लम्बी कतार

Mandar Toll Plaza

रांची : मंगलवार को रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग NH-75 पर मांडर स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली के पहले दिन अफरा तफरी का माहौल रहा। जिससे जाम की समस्या बना रही। इस जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसे रहे। साथ ही कई आक्रोशित वाहन चालकों से टैक्स वसूली को लेकर टोल प्रशासन से तू तू मैं मैं भी हुई।

वाहनों की लम्बी कतार

आपको बता दें कि आज से माण्डर टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली की शुरुआत हुई है। यह टोल प्लाजा शुरू से ही विवादों में रहा है। इसके निर्माण के आरम्भ से ही स्थानीय ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इस कारण माण्डर में टोल प्लाजा बनने के बाद भी कई दिनों तक टैक्स वसूली शुरू नहीं हो पाया। भारी विरोध होने पर NHAI ने टोल प्लाज़ा को चान्हो में स्थानांतरित का फैसला किया था। अंततः मामले को ठंडा पड़ता देख NHAI ने माण्डर में ही टोल प्लाजा को शुरू करने का निर्णय लिया। जहाँ आज से टैक्स वसूली का कार्य आरम्भ किया गया। इस दौरान टोल प्रशासन को वाहन चालकों का विरोध का सामना करना पड़ा।

उद्घाटन की तस्वीर

इसे भी देखें :- 22 मार्च से रांची जाने में लगेगा टोल टैक्स, देखें रेट चार्ट

Mandar Toll Plaza


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *