Saturday, March 15, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई।

जैप के कमांडेंट के पद पर तैनात अनीश गुप्ता को डीआईजी के पद पर पदोन्नत कर रांची का डीआईजी बनाया गया है।

अजय लिंडा को डीआईजी के पद पर पदोन्नत करते हुए कोल्हान का डीआईजी बनाया गया है।

दीपक कुमार सिन्हा को डीआईजी के पद पर पदोन्नत कर डीआईजी होमगार्ड बनाया गया है।

डीआईजी के पद पर शम्स तबरेज को प्रमोट करते हुए डीआईजी बजट बनाया गया है।

पलामू एसडीपीओ के पद पर तैनात के विजय शंकर को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

रांची कोतवाली एएसपी के पद पर तैनात मुकेश लुणायत को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है।

Jharkhand News