Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
झारखंडरांची

रांची: इस्कॉन की ओर से सात सितंबर को मनायी जायेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 1008 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का लगाया जायेगा भोग

रांची : इस्कॉन रांची की ओर से सात सितंबर को कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के रवींद्र भवन में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। मंदिर प्रबंधक श्री मधुसूदन मुकुंद दास ने बताया कि इस बार की जन्माष्टमी खास होने वाली है। इस वर्ष के उत्सव में 15,000 से अधिक भक्तों के भाग लेने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 1 बजे तक होगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों के संगीतमय कीर्तन से होगी। इसके बाद बच्चों, युवाओं व घरेलू श्रद्धालुओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। इस आयोजन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पूरे परिसर को खूबसूरत रंगोली से सजाया जायेगा। विशेष अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का महाअभिषेक किया जायेगा और साथ ही 1008 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा। अतिथियों के आध्यात्मिक विकास के लिए श्री मधुसूदन मुकुंद दास जी द्वारा विशेष जन्माष्टमी कथा सुनाई जायेगी। इस जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष सेवा के लिए वृन्दावन से श्री रघुनाथ जी भी आयेंगे।

महोत्सव के समापन पर सभी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट प्रसाद की व्यवस्था की जायेगी। इस उत्सव में भाग लेने के लिए इस्कॉन रांची द्वारा सभी रांचीवासियों को आमंत्रित किया गया है।

ISKCON Ranchi Shri Krishna Janmashtami