Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंड

रांची के वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

रांची: वरिष्ठ पत्रकार नवीन शर्मा का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे न्यूज विंग में न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे। गैस और दर्द की शिकायत के बाद वह आर्किड अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी जांच की गई। जांच करने पर पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पत्रकार, उनके परिजन और परिचित पहुंचे थे।

हाल ही में नवीन शर्मा द्वारा फिल्मी गीतों पर एक किताब ‘फिल्मी गीत का सफर’ प्रकाशित हुई थी। फिल्म लेखन में उनकी बहुत रुचि थी। इसके अलावा वे समसामयिक विषयों पर भी लिखते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में मातम छाया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, उसके बाद उन्होंने प्रभात खबर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम किया। वर्तमान में वे न्यूज विंग पोर्टल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत थे।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

पत्रकार नवीन शर्मा का दौरा पड़ने से निधन