Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

IAS पूजा सिंघल को ED ने किया गिरफ्तार, सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी

रांची : आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस पूजा सिंघल को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

ईडी ने मंगलवार को भी आईएएस पूजा सिंघल से नौ घंटे तक पूछताछ की थी। बुधवार को भी उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ईडी अधिकारियों ने पूजा सिंघल से काफी देर तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक पूजा सिंघल ईडी अधिकारियों के कई सवालों का जवाब नहीं दे पाईं. इससे पहले इस मामले में उनके पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को ईडी ने गिरफ्तार किया है।

ईडी ने सदर अस्पताल की टीम को मेडिकल जांच के लिए बुलाया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। ईडी अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से पूछताछ कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। उन दोनों से कहा गया था कि वे रांची मुख्यालय छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। तभी से संभावना जताई जा रही थी कि किसी की गिरफ्तारी हो सकती है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें