Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड में 15 जून को दस्तक देगा मानसून, हीट वेव से लोगों को मिलेगी राहत

रांची : झारखंड में आने वाले तीन दिनों के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी किया है कि 15 जून से झारखंड में मानसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि झारखंड के रांची समेत सभी जिलों में 15 जून से मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस पूर्वानुमान में बताया गया है कि लू का असर अब खत्म होने वाला है. इससे लोगों को राहत मिलने वाली है। झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों के अलावा मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और खूंटी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दोपहर में राहत की संभावना है। यह बादल तीन दिनों तक देखा जा सकता है। 15 जून को मानसून आने के साथ ही आसमान में बादल छा जाएंगे। ये बादल गर्मी की छुट्टी कर देंगे।

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, झारखंड के आधे हिस्से में प्री-मानसून का असर दिखना शुरू हो गया है. यह मानसून की शुरुआत का स्पष्ट संकेत है। वहीं झारखंड के पश्चिमी हिस्से में लू का असर जारी है। लेकिन यह तो कुछ दिनों के लिए ही मेहमान है। जल्द ही प्री-मानसून का असर इन इलाकों में भी देखा जा सकता है। 15 जून के कुछ दिनों के बाद पूरे झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो जाएगा। सभी जिलों में तेज बारिश होगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक फिलहाल झारखंड के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, मेदिनीनगर, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, गुमला, लोहरदगा और गढ़वा जिलों में लू का असर जारी है। वहीं, उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद और पाकुड़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से राहत की स्थिति बनी हुई है। हालांकि परेशानी सिर्फ तीन दिन की है। उसके बाद सभी को राहत मिलेगी।