Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

झारखंड: विधानसभा सत्र के बाद पंचायत चुनाव कराने पर राजी सरकार, तारीखों के ऐलान का इंतजार

Jharkhand Panchayat Election 2022

विधानसभा सत्र के बाद पंचायत चुनाव कराने पर सरकार सहमत, तिथियों के ऐलान का इन्तजार

झारखंड में पंचायत चुनाव कब होंगे और पिछले एक साल से चली आ रही गांव की सरकार का विस्तार खत्म होने को है। क्योंकि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए हामी भर दी है। अब जल्द ही झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी घोषणा की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड का बजट सत्र समाप्त होते ही राज्य में पंचायत चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव के लिए सरकार भी राजी हो गई है। सरकार की हरी झंडी मिलते ही राज्य चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करेगा। सूत्रों की माने तो पंचायत चुनाव मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत से शुरू हो सकते हैं।

झारखंड चुनाव आयोग लंबे समय से कह रहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव कराने के लिए अपनी ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत चुनाव की संभावना को देखते हुए 23 फरवरी से राज्य निर्वाचन आयोग के रांची कार्यालय में चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण भी चल रहा है।

राज्य चुनाव आयुक्त डीके तिवारी ने कहा कि आयोग पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। मतदाता सूची में संशोधन के बाद 1 जनवरी की अर्हता तिथि से सभी जिलों में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नई सूची के अनुसार झारखंड में कुल 2,44,73,937 मतदाता हैं। जिसमें 1,26,13,219 पुरुष, 1,18,60,442 महिला और 276 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतदाता सूची में 3,95,798 नए मतदाता जोड़े गए हैं।

Jharkhand Panchayat Election 2022


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *