Breaking :
||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये
Tuesday, April 23, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखण्ड : कांग्रेस-झामुमो गठबंधन में मनमुटाव के बाद समन्वय समिति का गठन

झारखण्ड समन्वय समिति : झारखंड सरकार में समन्वय के लिए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की अध्यक्षता में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। 9 सदस्यीय कमेटी में झामुमो के पांच, कांग्रेस के तीन और राजद के एक सदस्य होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के बीच हुई बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगी।

समन्वय समिति अध्यक्ष शिबू सोरेन होंगे। इसके अलावा समिति में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सदस्य होंगे। वहीं, झामुमो की ओर से विधायक सरफराज अहमद, फागु बेसरा, महासचिव विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति में रहेंगे। राजद की ओर से मंत्री सत्यानंद भोक्ता समन्वय समिति के सदस्य होंगे।

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया कि गठबंधन सरकार में समन्वय व संवाद को और बेहतर बनाने के लिए इस समन्वय समिति का गठन हुआ है। यह समिति राज्य सरकार के द्वारा किए जाने वाले बोर्ड, निगम और राजनीतिक नियुक्तियों पर निर्णय और राज्य सरकार के जनहितैषी योजनाओं के चलाने व प्रचार-प्रसार की समीक्षा भी करेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम प्रभावी तरीके से अमल हो इसका प्रयास करेगी। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि जल्द ही समन्वय समिति की बैठक शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। मुख्यंमत्री के साथ बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे।

advt

झारखण्ड समन्वय समिति