Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी, एक नवंबर से 23 जनवरी तक होगा आयोजन

18 खेलों में 25 हजार से ज्यादा खिलाड़ी होंगे शामिल

रांची : राज्य में स्कूली स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और माइक्रो लेवल पर अच्छे खिलाड़ियों का चयन करने के लिए झारखंड में शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्यस्तरीय खेलो झारखंड के लिए साल 2023-24 का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें कुल 18 खेलों को शामिल किया गया है।

परियोजना निदेशक किरण पासी ने बताया कि खेल निदेशालय के निदेशक को पत्र जारी कर खेल कैलेंडर के तहत खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने, खेल के लिए स्थान और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। कैलेंडर के मुताबिक खेलों का आयोजन एक नवंबर से शुरू होकर 23 जनवरी, 2024 तक चलेगा। सभी 18 इवेंट में कुल 25,416 प्रतियोगी भाग लेंगे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सभी खेल का आयोजन रांची के खेल गांव समेत राजधानी में मौजूद अन्य स्टेडियम में होगाा। एक से पांच नवंबर तक एथलेटिक्स, तीरंदाजी और हॉकी प्रतियोगिता होगी। सात से 10 नवंबर तक जुडो, ताइक्वांडो और मुक्केबाजी की प्रतियोगिता होगी। कबड्डी और कुश्ती की प्रतियोगिताएं 22 से 26 नवंबर के बीच कुल पांच दिन होंगी। 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच कराटे, वुशु और शतरंज की प्रतियोगितायें होंगी। वॉलीबाल और खो-खो का आयोजन सात दिसंबर से 11 दिसंबर तक कराया जायेगा।

फुटबॉल और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं 15 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच 5 दिन तक करायी जायेंगी। 21 दिसंबर से 22 दिसंबर तक बैंड प्रतियोगिता होगी। 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच तीन दिन तक झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान परिषद, रातू, रांची में योग प्रतियोगितायें होंगी। साइकिलिंग की प्रतियोगिता 17 से 18 जनवरी के बीच खेल गांव में होगी। सबसे अंत में 20 से 23 जनवरी तक क्रिकेट की प्रतियोगितायें होंगी। इसमें कुल 720 खिलाड़ी भाग लेंगे। सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 2736 खिलाड़ी शामिल होंगे।

Khelo Jharkhand competition 2023-24