Breaking :
||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद
Saturday, April 27, 2024
झारखंडमनोरंजनरांची

रांची: द मिलेनियम फैशन शो में भारत के शीर्ष मॉडलों ने बिखेरे जलवे

राँची : कुछ खास इवेंट्स के मिलेनियम फैशन शो आज राँची स्थित होटल रैडिसन ब्लू में सम्पन्न हो गया। कोलकाता, दिल्ली और मुम्बई के हस्ताक्षर मॉडल तामोरी चौधरी, विपाशा घोष, सना, अंकना, ओलोमी, ऋद्धि, श्रेया, सुभाति, राज, देबू अपने फैशन के अंदाज के साथ इस मिलेनियम फैशन शो में चार चांद लगा दिए। डीजे अभी ने अपनी प्रस्तुति से एक अनोखे ही रंग से दर्शकों को रूबरू कराया। इस शो के दौरान वेडिंग कलेक्शन की डिज़ाइनर नव्या नवेली के वस्त्रों और कोरियोग्राफर शौकत के अंदाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिल्ली से आये मेकअप आर्टिस्ट सनी ने अपने विशेष अंदाज से मॉडलों में एक अलग ही निखार ला दिया।

डेजी जयसवाल को अजय कुमार ने किया सम्मानित

आज आयोजित किये गए इस फैशन शो के दौरान आर्टिस्टिक सोलो ,पेअर और रिदमिक योगा के डांस की प्रस्तुति की गई। साथ ही द रॉयल फनकार ग्रुप ने अपने धुनों से उपस्थित दर्शक समूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।

रैंप पर जलवा बिखेरते उदय साहू


30 वर्ष पूर्व आरम्भ किये गए कुछ खास इवेंट्स के साथी, सहयोगी और हमसफ़र इस अवसर पर सन्मानित किये गए। इस अवसर पर अजय नाथ शाहदेव, अनिता मारू, ज्योति बजाज, आर के चौधरी, अजय हमीरवासिया, शब्बीर हुसैन को उनके कुछ खास इवेंट्स के साथ जुड़ाव और राँची में फैशन और इवेंट को जीवंत रखने के उनके सहयोग के लिए सन्मानित किया गया।

आशुतोष द्विवेदी आशु और राजीव रंजन


आज इस आयोजन के अवसर पर युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के द्वारा भी कुछ नामचीन हस्तियों को सन्मानित किया गया। इस शो के पूर्व रैडिसन ब्लू होटल परिसर में वेडिंग कलेक्शन की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।