Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनोरंजन

धोनी बनेंगे अब फिल्म प्रोड्यूसर, फिल्म में ये होंगी अभिनेत्री

धोनी फिल्म प्रोड्यूसर : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट की दुनिया से अलग फिल्म निर्माण में उतरेंगे। धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके लिए धोनी ने अभिनेता रजनीकांत के करीबी संजय को नियुक्त किया है। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

धोनी दक्षिण भारत में हैं काफी फेमस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी फिलहाल आईपीएल में बिजी हैं। उम्मीद है इस सीजन के बाद वह इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग भी इसी महीने शुरू होगी। धोनी का पहले से ही तमिल फिल्म उद्योग से जुड़ाव रहा है। क्रिकेटर अपनी बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रचार में भी शामिल थे, जो एक साथ कई भाषाओं में रिलीज हुई थी। उनकी बायोपिक ने साउथ इंडिया के राज्यों में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

नयनतारा होंगी मुख्य अभिनेत्री

नयनतारा इन दिनों अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। नयनतारा भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इसके अलावा वह कुछ तमिल फिल्मों का भी हिस्सा हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक उनके रोल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

धोनी फिल्म प्रोड्यूसर