Wednesday, March 19, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ-मासियातू मार्ग पर ओल्हेपाट ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल युवक ग्राम निवासी लखन गंझू का पुत्र जगन्नाथ गंझू है जो बाइक द्वारा बालूमाथ से कुछ कार्यों का निपटारा कर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चकमें में आ जाने के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घायल युवक को उसके परिजनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में जगन्नाथ गंजू को सिर पर गंभीर और आंतरिक चोटें आई हैं।