Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

सखी मंडल से जुड़कर महिलायें बन रही आत्मनिर्भर : राजेश्वरी

लातेहार : हेरहंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को हेरहंज आजीविका महिला संकुल संगठन के वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखण्ड प्रमुख राजेश्वरी देवी और सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम की शुरुवात की।

मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गरीब परिवार की महिलायें सखी मंडल से जुड़कर बहुत आगे बढ़ रही है। पहले तो घर से निकलने में शर्माती थी। आज और आत्मनिर्भर हो रही है।

सांसद प्रतिनिधि ने उपस्थित सखी मंडल की महिलाओ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सखी मंडल की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर सम्भव मदद कर रही है और सखी मंडल की महिलाएं आगे भी बढ़ रही है। वे सरकार की योजनाओ का भरपूर लाभ उठायें।

प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार ने बताया की संकुल संगठन के लभगग 84 लाख रुपये सखी मंडल के बीच दिया गया है। जिससे वे अपनी आजीविका को बढ़ा रही हैं।

वही सखी मंडल की दीदी अनिता देवी, सोनी देवी, अल्बीना कुजूर सखी मंडल से जुड़कर कैसे आगे बढ़ी बारी-बारी से अपनी आपबीती सुनायी।साथ ही अन्य दीदियों को आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

कार्यक्रमके पूर्व सखी मंडल की महिलाओ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया और माल्यर्पण किया गया। इसके साथ ही आदिवासी रीति रिवाज के साथ बच्चो द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुखिया राजकलिया देवी, ग्राम प्रधान केदार साव, क्लस्टर कोडिनेटर बसन्ती देवी, चन्द्रदीप सिंह, राजक अंसारी, रीता देवी समेत कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *