Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बारियातू थाना क्षेत्र के शिबला पंचायत अंतर्गत भाटचतरा गांव स्थित एक कुएं से एक महिला का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान शिबला गांव निवासी कारा भुइयां की 34 वर्षीय पत्नी मालो देवी के रूप में की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला मालो देवी शनिवार की शाम अपने ससुराल शिबला से अपनी मां शांति मसोमात के साथ अपने मायके भटचतरा आयी थी। शनिवार को पति कारा भुइयां, मां शांति मसोमात और मृतिका मालो देवी साप्ताहिक बाजार भाटचतरा गये थे। बाजार से सास-दामाद दोनों घर चले गये। मालो देवी घर नहीं पहुंची। इसी बीच आज रविवार को भटचतरा निवासी महेश यादव के कुएं में उसका शव तैरता हुआ देखा गया और इसकी सूचना बारियातू थाने को दी गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूचना मिलते ही एएसआई राजकिशोर प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि, थानेदार का मानना है कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनकी उम्र 1 साल से लेकर 9 साल तक है। वही घटना के बाद से गांव क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है।

Balumath Woman’s body recovered