Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू

पलामू: सतबरवा में हथियार बनाने की फैक्टी का भंडाफोड़, सात पकड़ाये

पलामू : जिले की सतबरवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का भड़ाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने इस कार्य में लगे सात लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि फैक्ट्री से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक राइफल, दो पिस्टल और भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा थाना क्षेत्र में हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने सतबरवा के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सतबरवा के रबदा गांव में संचालित हथियारों की फैक्ट्री को पकड़ा और उसे ध्वस्त कर दिया। जबकि इस कार्य में शामिल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में बने हथियारों की आपूर्ति विभिन्न उग्रवादी संगठन, नक्सली और अपराधियों को की जाती थी।पुलिस पकड़े गए लोगों से गहनता से पूछताछ कर रही है। अभी और भी कई बड़े खुलासे होने की आशंका है। हालांकि कि पुलिस ने इसे आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। पुलिस एक-दो दिनों में विधिवत खुलासा कर सकती है।