Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबर

आंखों के इलाज के लिए विनीत को मिली विधायक निधि से 50 हजार की मदद, विनीत ने जताया विधायक के प्रति आभार

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : ज़िले के मनिका विधानसभा विधायक रामचंद्र सिंह ने गारू प्रखंड मुख्यालय के अरमु मोड़ निवासी विनीत कुजूर को आंख के इलाज के लिए विधायक फंड से 50 हजार रुपये का चेक सौंपा है। उक्त राशि से विनीत की आंख का इलाज होगा।

इस संबंध में विधायक रामचंद्र सिंह ने बताया कि गारू के अरमु खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान विनीत ने आंख के इलाज से संबंधित समस्या को लेकर एक आवेदन दिया था और मदद मांगी थी।समस्या को देखते हुए विनीत कुजूर को 50 हजार रुपये का चेक दिया गया है। ताकि विनीत की आंख का इलाज हो सके।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बता दे कि लंबे से विनीत के आंख में समस्या होने के कारण वह ठीक से देख नही पा रहा था। जिससे उसे एक बड़ी परेशानी का समान करना पड़ रहा है। लेकिन अब विधायक की पहल के बाद विनीत की आंख का इलाज हो पायेगा। इस नेक कार्य के लिए विनीत और उसके परिजनों ने विधायक रामचंद्र सिंह का आभार जताया है।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विमल कुजूर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।