Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: पूर्व माओवादी की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने की बैठक, लगायी न्याय की गुहार

Latehar Herhanj Latest News

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के बिदिर गांव के ग्रामीणों ने पूर्व माओवादी बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी के खिलाफ ग्राम प्रधान नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। जिसका मुख्य उद्देश्य बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी को ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करने और उनकी हत्या करने की धमकी देने को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आवेदन में लिखा है कि बासुदेव गंझू उर्फ गोपाल जी करीब 20 वर्षों तक नक्सली संगठन में काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तीन साल पहले आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद वह जेल से बाहर आये और अभी घर पर ही रह रहे हैं। लेकिन वह पहले की तरह हमेशा ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता रहा है।

ग्रामीणों ने आवेदन में यह भी लिखा है कि रामदेव भुइयां, रामेश्वर भुइयां, कजरू भुइयां, भिनसारी भुइयां और करमा भुइयां को पूरे खानदान को उखाड़ने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

इस बैठक में वार्ड सदस्या बसंती देवी, रामदेव भुइयां, रामेश्वर भुइयां, भिनसरी भुइयां, कजरू भुइयां, सुरेश भोगता, विजय सिंह भोगता, बृजमोहन भुइयां, साली देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, उमेश सिंह समेत चार दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Latehar Herhanj Latest News