Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

वंदना डाडेल बनीं झारखंड की नयी गृह सचिव, विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार

रांची : कार्मिक, प्रशासन एवं राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल प्रदेश की नयी गृह सचिव होंगी। उन्हें गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वंदना डाडेल के पास उद्योग विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। अजय कुमार सिंह वर्तमान में वित्त विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय कुमार चौबे को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विनय कुमार चौबे सचिव नगर विकास विभाग का कार्य भी देख रहे हैं।