Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

मनोज तिवारी और रवि किशन के कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण समेत तीन खबरें

लातेहार : भोजपुरी स्टार सह दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और गोरखपुर के सांसद रवि किशन के कल बालूमाथ में होने वाले रोड शो और बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित जोगियाडीह बिरसा मैदान में होने वाली सभा की तैयारियों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड में परिवर्तन लाना और राज्य की भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकना है। राज्य सरकार बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आयी थी, लेकिन अपने कार्यकाल में उसने युवाओं को ठगने का काम किया। इससे राज्य की जनता में आक्रोश है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व विधायक लातेहार प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरे कृष्ण सिंह, संतोष यादव, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री अमलेश सिंह, बंशी यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, विष्णु प्रसाद चेतलाल राम दास मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता, विजय यादव, सूरज कुमार साह, जिला मंत्री बिनोद राणा, गंगेश्वर यादव, संजय यादव, रवि सिंह, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश उरांव, तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता रंजीत गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, पिंटू नायक, पप्पू सिंहा, शैलेश सिंह, रवि सिंह, बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Balumath Latehar Latest News

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के कार्यक्रम व जनसभा स्थल का पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम, बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव समेत कई अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल की रूपरेखा एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया तथा उक्त दोनों कार्यक्रम स्थलों के आसपास पुलिस बल गश्ती करते देखे गये।

मालूम हो कि बुधवार को दोपहर एक बजे भोजपुरी स्टार सह सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन का बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रोड शो तथा जोगियाडीह बिरसा मैदान में जनसभा का कार्यक्रम होगा। वहीं शाम चार बजे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन एवं मंत्री बेबी देवी बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय मैदान परिसर में मइयां सम्मान यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रखंड मुख्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटेगी।

Balumath Latehar Latest News

लातेहार : बालूमाथ सीसीएल के मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी परिसर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2024 के तहत ‘स्मृति तरु’ पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान हरित आवरण को बढ़ाने तथा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कटहल, अमरूद, आम, जामुन समेत विभिन्न वृक्ष प्रजातियों के पौधे लगाये गये।

इस अवसर पर महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ समेत 25 अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस सतर्कता जागरूकता अभियान 2024 के तहत मगध संघमित्रा एरिया के विभिन्न विद्यालयों में लेखन, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सीसीएल प्रबंधन द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है।

Balumath Latehar Latest News