Breaking :
||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट
Wednesday, April 24, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत, 30 से अधिक घायल

रांची : राजधानी रांची के पास शादी की खुशी में डूबे घर में मातम पसरा हुआ है। सोमवार की आधी रात करीब ढाई बजे एक अनियंत्रित कार चालक ने दुल्हन के घर के बाहर खड़े बारातियों को कुचल दिया। इनमें से पांच बारातियों की मौत हो गयी जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

यह दर्दनाक घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिकिदिरी-ओरमांझी मार्ग पर सांडी चौक पर हुई। इस दरिंदगी पर सड़क पर मौत फैलाने वाले आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटायी कर दी। घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर पीड़ितों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बारात अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग जारा गांव से सांडी गांव के कार्तिक महतो के यहां आयी थी। मरने वालों में तीन की शिनाख्त हो गयी है। इनमें महेश महतो, बालेश्वर महतो और शंकर महतो शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Jharkhand Ranchi car crushed