Breaking :
||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में बोलेरो पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ निवासी मोहम्मद हबीबुल्लाह के पुत्र मोहम्मद कलीम मिस्त्री के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों द्वारा उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार ने घायल कलीम मिस्त्री की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलीम मिस्त्री अपने घर से बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलबसिया रेलवे साइडिंग में काम करने जा रहा था, तभी चितरपुर गांव के तीखे मोड़ पर वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में घायल कलीम मिस्त्री को सिर में गंभीर चोट आयी है और अंदरूनी चोट है। बोलेरो गाड़ी का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बालूमाथ थाना पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Balumath Latehar Latest News