Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में 1.7 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले की हेरहंज थाना पुलिस ने 1.7 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार तस्करों में पांकी थाना क्षेत्र के पुंडरु ग्राम निवासी केदार सिंह व बजरंगी गुप्ता शामिल हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अजित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली कि पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंडरु ग्राम से हेरहंज थाना की ओर कुछ लोग बाइक से अवैध अफीम लेकर बेचने के उद्देश्य से आ रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसके बाद हेरहंज बस स्टैंड के समीप वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक हीरो होंडा डीलक्स जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर CG04CU 0571 को रोका गया। बाइक चालक केदार सिंह (पुंडरु) के पास से कमर में लपेटा हुआ दो अलग-अलग प्लास्टिक के पैकेट में बंद 1.7 किलो अफीम बरामद किया गया। पकड़े गये युवज की निशानदेही पर बजरंगी गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया। तस्करों के पास से एक-एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।

इस संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 10/2023 दिनांक 25/02/2023 धारा 17 (C)/18 (B)/22(C)NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

छापामारी दल में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी शुभम कुमार, पुअनि विश्वजीत तिवारी, आरक्षी काशीनाथ महतो, पंकज कुमार पासवान व चालक उमेश उरांव शामिल थे।

Latehar herhanj news today