Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव

गुमला : सदर थाना क्षेत्र के आंजन-मड़वा जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते के बीच मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली राजेश उरांव मारा गया। झारखंड सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

गुमला के एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रंथु उरांव का एक दस्ता इस इलाके में भ्रमण कर रहा है। ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देना चाह रहे हैं। इस सूचना के बाद उनके नेतृत्व में जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ आंजन मड़वा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह आंजन मड़वा जंगल में नक्सलियों ने पुलिस को लक्ष्य कर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद अपनी स्थिति कमजोर होती देख सारे नक्सली घने जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च अभियान में पुलिस ने नक्सली राजेश उरांव का शव मिला। साथ ही हथियार, गोली व अन्य सामान बरामद किया गया। फिलहाल, नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद अपनी स्थिति कमजोर होती देख सभी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये। मुठभेड़ के बाद चलाये गये सर्च ऑपरेशन में पुलिस को नक्सली राजेश उरांव का शव मिला।

मारे गये नक्सली की पहचान राजेश उरांव के रुप में की गयी है, जो गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के तुंजो हुटार गांव का रहने वाला है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक 315 बोर की रायफल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। इसके साथ ही गोलियां व अन्य सामान भी बरामद किया है। फिलहाल नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।