Tuesday, March 18, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

जल संसाधन विभाग के सेक्शन अधिकारी समेत दो रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड मंत्रालय के सेक्शन अधिकारी समेत दो लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने नेपाल हाउस स्थित जल संसाधन विभाग में सेक्शन अधिकारी ममता झरना और कर्मचारी विजय कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रांची एसीबी की टीम दोनों को अपने साथ ले गयी है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Ranchi Latest News Today