Breaking :
||नियोजन नीति को लेकर जमकर बवाल, विधानसभा मार्च पर निकले छात्रों पर पुलिस ने बरसायी लाठियां, दागे आंसू गैस के गोले||लातेहार: बालूमाथ में रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख

लातेहार: पुलिस लाइन के पास फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने 11 नवंबर की शाम पुलिस लाइन के समीप हुई गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

पुलिस लाइन के समीप हुई थी गोलीबारी

विदित हो कि विगत 11 नवंबर को शहर के रेलवे स्टेशन रोड में स्थित पुलिस लाइन के समीप संदीप यादव नामक युवक पर जान से मारने की नियत से गोली गोलीबारी की गयी थी। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने इस गोली चालन की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बरामद हथियार

गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप सिंह साका (कुदाग, लातेहार) एवं नीरज कुमार यादव (होटवाग, लातेहार) शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम की एक देशी पिस्तौल, छह जिंदा गोली, एक बड़ा छूरा, दो मोटरसाइकिलि व दो माबाइल बरामद किये हैं।

गठित टीम को मिली सफलता

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुये एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि संदीप यादव द्वारा दिये गये आवेदन पर लातेहार सदर थाना में कांड संख्या 281/2022 दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद एक टीम बना कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा था।

डुंड़गी के अर्द्धनिमित मकान से हुई गिरफ्तारी

इसी क्रम में 19 नवंबर की शाम में डुंड़गी पुल के पास एक अर्द्धनिमित मकान में घटना के बाद से छिप कर रहे दिलीप सिंह साका व नीरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक देशी पिस्तौल, छह जिंदा गोली, एक बड़ा छूरा, दो मोटरसाइकिलि व दो माबाइल बरामद किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी दिलीप सिंह उर्फ साका पर टंडवा व बालूमाथ थाने में भी चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।

छापामारी दल

छापामारी अभियान मे थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, पुअनि धमेंद्र कुमार महतो, रोहित कुमार महतो, अजय कुमार दास, राज रौशन सिन्हा, गौरव सिंह, रूपलाल प्रसाद, दीप नारायण सिंह व पुलिस बल शामिल थे।