झारखंड: पांच युवकों ने आदिवासी महिला से किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
Pakur Gang Rape News
पाकुड़ : जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने शनिवार रात एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने रविवार दोपहर हिरणपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में दुष्कर्म पीड़ित महिला ने कहा है कि वह पति के साथ काम से बाहर जा रही थी। इसी दौरान पांच युवक आ धमके और उसे जबरन पकड़ कर ले गये। साथ ही उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बाकी के आरोपियों के नाम का खुलासा किया है, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गैंगरेप की पुष्टि करते ही पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को घटना हुई थी। पीड़ित महिला ने रविवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म के इस मामले में हिरणपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। अन्य आरोपियोंकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Pakur Gang Rape News