Wednesday, March 19, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में चार DSP की ट्रांसफर-पोस्टिंग, समीर कुमार सवैया बने किस्को के DSP

रांची : राज्य सरकार ने चार डीएसपी का तबादला किया है। रांची में विशेष शाखा में पदस्थापित डीएसपी समीर कुमार सवैया को लोहरदगा जिले के किस्को का डीएसपी बनाया गया है।

इसी प्रकार सीटीसी मुसाबनी में पदस्थापित डीएसपी अनिमेष गुप्ता को बोकारो का डीएसपी मुख्यालय, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुजीबुर रहमान को विशेष शाखा रांची का डीएसपी और पलामू आईआरबी-10 में पदस्थापित डीएसपी बेनेडिक्ट मरांडी को गिरिडीह आईआरबी- 9 का डीएसपी बनाया गया है।

इस संबंध में बुधवार देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Jharkhand DSP Transfer-Posting