Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में डायरिया से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, तीन बहनों के बीच था इकलौता भाई

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के दिवाकर नगर मोहल्ले में डायरिया से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। मृत बच्चा चंदवा प्रखंड मुख्यालय के कंचन नगरी मुहल्ला निवासी राजकिशोर गुप्ता का पुत्र हेमंत गुप्ता था। राजकिशोर गुप्ता बालूमाथ के दिवाकर नगर मोहल्ले में रहकर ड्राइवर का काम करता था। इस घटना के बाद मृतक बच्चे की मां प्रियंका देवी और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हालांकि, परिजनों ने गंभीर हालत में बच्चों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक डॉ अमरनाथ प्रसाद ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चों को गुरुवार की रात और फिर शुक्रवार की सुबह दो-तीन बार उल्टी हुई थी। उसे उल्टी हुई और उसे तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक हेमंत गुप्ता राजकिशोर गुप्ता का इकलौता बेटा और तीन बेटियों के बाद सबसे छोटा था। बच्चे का ननिहाल बारियातू थाना क्षेत्र के फुलसू गांव में निर्मल साहू के घर में है। इस घटना के बाद ननिहाल में भी शोक की लहर देखी जा रही है।

Balumath Latehar Latest News