Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: लूट की घटना में शामिल तीन लुटेरे गिरफ्तार, कुछ ही घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, कैश बरामद

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में सदर थाना पुलिस ने लूट की घटना के कुछ ही घंटे के भीतर तीन लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गये नगद, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। लूट की घटना शुक्रवार रात चियांकी पहाड़ के पास हुई थी। पाटन थाना क्षेत्र के सदपुर के रहने वाले कुड्डूस अंसारी पिता इदरीश अंसारी से लूटपाट की गयी थी। घटना को सात से आठ मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने अंजाम दिया था। मारपीट की थी और 10000 लूट लिए थे।

लूटपाट कर सभी अपराधी रजवाडीह बाईपास की तरफ भागे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मटपुुहरी स्कूल के पास से तीन लुटेरों को पकड़ा। इनमें से गाड़ीखास पड़वा के राजेश कुमार राम पिता देवराज राम के पैकेट से लुटे गये 10000 बरामद हुए। राजेश के अलावा लेस्लीगंज निमियां के पंकज कुमार पिता विजय राम और उदय कुमार पिता अकलू राम को गिरफ्तार किया गया। अन्य फरार लुटेरों की पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Palamu Latest News Today