Friday, April 25, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

आग तापने के दौरान पेट्रोल छिड़क दिए जाने से एक ही परिवार के 3 लोग झुलसे, दो रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : रविवार की शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के साल्वे ग्राम में ठंड के प्रकोप से बचने के लिए आग तापने के दौरान बगल के ही एक युवक द्वारा पेट्रोल डाल दिए जाने के कारण एक ही परिवार के 3 लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में साल्वे ग्राम निवासी रामधन गंजू का पुत्र परमेश्वर गंझू, पत्नी समुद्री देवी तथा पुत्री काजल कुमारी शामिल है। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक ओड़िया एवं डॉ सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से उनका प्राथमिक उपचार किया।

उपचार के बाद घायल परमेश्वर गंझू एवं उनकी पत्नी समुद्री देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इस हादसे में समुद्री देवी का दोनों पैर हाथ और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है।