Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: ट्रेलर और बाइक की भीषण टक्कर में चंदवा के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

Balumath Accident News Today

लातेहार : रविवार की शाम करीब चार बजे बालूमाथ-चंदवा पथ पर चितरपुर गांव के पास ट्रेलर और बाइक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बच्चा शामिल है। जबकि एक 3 साल की घायल बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर पंचायत अंतर्गत अनगड़ा गांव निवासी बुधन गंझू के 28 वर्षीय पुत्र विजय गंझू, विजय गंझू की 26 वर्षीय पत्नी देवंती देवी और 6 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार के रूप में की गयी है। जबकि मृतक विजय गंझू की 3 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी की स्थिति गंभीर व चिंताजनक बनी हुई है। बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. ध्रुव कुमार के द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया, लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर और चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय गंझू हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित हुरटांड़ अपने ससुराल से बाइक द्वारा घर लौट रहा था, तभी चितरपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर गाड़ी से उसकी सीधी टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि पुत्री अंकिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसकी हालत बेहद चिंताजनक बतायी जा रही है। मृतक विजय गंझू चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर पंचायत के अनगड़ा गांव निवासी बुधन गंझू के तीन पुत्रों में सबसे छोटा पुत्र था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मौजूद बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो ने मृतक के परिवार को बच्ची के इलाज के लिए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और उसे रांची ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की।

इधर, बाइक को धक्का मारने वाले ट्रेलर वाहन को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

बालूमाथ इलाके में हुई इस घटना में पति-पत्नी और बच्चे की आकस्मिक मौत हो जाने से शोक की लहर देखने को मिल रही है। इस घटना ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।

Balumath Accident News Today