Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात चुनाव में प्रेक्षक बने झारखंड के तीन आईएएस, तीन को मिला अतिरिक्त प्रभार

रांची : एक दिसंबर से प्राम्भ गुजरात चुनाव में प्रेक्षक बने, झारखंड के तीन आईएएस, तीन को मिला अतिरिक्त प्रभार इसकी जानकारी कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रेक्षक के कार्य के लिए जाने की वजह से झारखण्ड में तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थान पर दूसरे आईएएस अधिकारियों को अपने कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विशेष सचिव गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निबंधन महानिरीक्षक झारखंड चंद्रशेखर के गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रेक्षक कार्य के लिए प्रस्थान करने के कारण मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक के लिए मिशन निदेशक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को अपने कार्यों के साथ निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीँ कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस, अतिरिक्त प्रभार नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड, निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड सूरज कुमार कि गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रेक्षक कार्य के लिए प्रस्थान करने के कारण इनके मुख्यालय से बाहर रहने की अवधी तक के लिए मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी को अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी रांची तथा निदेशक उच्च शिक्षा झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची, अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक झारखंड अनवेषणम खनन निगम लिमिटेड रांची का प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट के पद पर पदस्थापित आकांक्षा रंजन कि गुजरात चुनाव में चुनाव प्रेक्षक के रूप में जाने के कारण उनके मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि तक क्षेत्रीय निदेशक झारखंड क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची अजय कुमार सिंह को अपने कार्यों के साथ निदेशक हथकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प झारखंड रांची तथा प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

सनद रहे कि गुजरात चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होना है। सभी अधिकारी मतगणना सहित अन्य कार्य पूरा करने के बाद ही झारखंड लौटेंगे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें