Sunday, February 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, दो रिम्स रेफर

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बनियों गांव के समीप बुधवार की शाम बालूमाथ-पांकी मार्ग पर बाइक दुर्घटना में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव निवासी दिलेश्वर यादव, मिथुन यादव और अशोक यादव के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. ध्रुव कुमार ने घायल दिलेश्वर यादव और मिथुन यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जबकि घायल अशोक यादव का इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बाइक सवार हेरहंज थाना क्षेत्र के हाटाटोंगरी गांव से अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे, तभी बनियों गांव स्थित मोड़ के समीप एक अन्य वाहन की चपेट में आने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Balumath Latehar Latest News