Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह

गढ़वा : जिले में लूट की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। इसके साथ ही तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देशी पिस्तौल, गोलियां, स्कूटी समेत कई सामान बरामद किये गये हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पहला मामला भंडरिया थाना क्षेत्र का है, जहां एक सप्ताह पहले अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य नाबालिगों को भी पकड़ लिया, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो पिस्तौल, चोरी के मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।

दूसरा मामला भी भंडरिया थाना क्षेत्र का है। इधर, जिले की रंका पुलिस ने अपराध विरोधी जांच अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उनके पास से जब्त एक स्कूटी की डिक्की से एक देशी पिस्तौल और एक गोली बरामद की गयी है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी शनिवार को एसपी दीपक पांडे ने दी।

Garhwa Latest News Today