झारखंड में 15 से 18 अक्टूबर तक फिर होगी बारिश, इन जिलों में असर
रांची : झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल के साथ ही मौसम भी बदल रहा है। राज्य में मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी है। इसका असर रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही 16 से 18 अक्टूबर तक राज्य के पांच जिलों में बारिश की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। पिछले 25 घंटे में सरायकेला-खरसावां, गुमला के बिशुनपुर में बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिमी मानसून विदा हो चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि 14 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। आसमान भी साफ रहेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान देवघर में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान राजधानी रांची में दर्ज किया गया।
दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल और सिक्किम के शेष हिस्सों से विदा हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्से, ओडिशा के कई हिस्से, असम और मेघालय के कुछ हिस्से, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से भी मानसून विदा हो गया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल और सिक्किम के शेष हिस्सों से भी विदा हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्से, ओडिशा के कई हिस्से, असम और मेघालय के कुछ हिस्से, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से भी मानसून विदा हो गया है। वहीं, 14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
Jharkhand Weather Update News