Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

झारखंड में फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, सबसे गर्म जिला पलामू, देखिये कल के तापमान का पूर्वानुमान

रांची : झारखंड में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि मंगलवार को रांची के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी, लेकिन लोगों को उमस और गर्मी से खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करेगा।

मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जतायी है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पलामू 22 मई को 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड करते हुए सबसे गर्म जिला रहा। गढ़वा और देवघर का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, रामगढ़, रामगढ़, सिमडेगा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रांची का तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया। जबकि गुमला और लोहरदगा में बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया कि इन जिलों में बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं भी चलेंगी। उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद 25 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रहेगी। इन इलाकों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, दवेघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, हजारीबाग शामिल हैं। वहीं, राज्य के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसमें राजधानी रांची समेत शेष जिले शामिल हैं।

Jharkhand Weather Report Today