Thursday, April 17, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बारा में दूसरे दिन भी लहराता रहा तिरंगा, शिक्षकों की लापरवाही आयी सामने

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के मारंगलोइया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बारा में बुधवार को दूसरे दिन भी तिरंगा लहराता नजर आया। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति व शिक्षकों की लापरवाही मानी जा रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका द्वारा उक्त तिरंगे का झंडोत्तोलन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए और तिरंगे को सलामी दी, जिसे देर शाम तक नहीं उतारा गया। फलत: आज बुधवार को भी तिरंगा लहराता नजर आया।

जबकि स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापिका का आवास विद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। सरकारी नियमों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराया जाने वाला झंडा शाम के वक्त उतर जाना चाहिए था।