Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सेंट्रल जेल में छापेमारी, तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में…

मिला कुछ भी नहीं

पलामू : मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शनिवार को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। एक एक वार्ड को खंगाला गया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में जेल के अंदर से किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। छापेमारी का नेतृत्व विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार कर रहे थे। उनके साथ 6 मजिस्ट्रेट, 70-80 जवान के अलावा महिला सुरक्षाकर्मियों की टीम अलग से लगायी गयी थी।

विश्रामपुर एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार की दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सेंट्रल जेल में तीन घंटे तक छापेमारी की गई। एक-एक बैरक की जांच की गई लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिले। महिला वार्ड की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों को अलग से लगाया गया था। उन्होंने बताया कि यह रूटीन जांच थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में 1100 के आसपास कैदी-बंदी बंद हैं। इसमें कई बड़े अपराधी, उग्रवादी एवं नक्सली शामिल हैं। हालांकि, सेंट्रल जेल का स्ट्रेंथ 750 के आसपास है। गत दो सितंबर को भी सेंट्रल जेल में छापेमारी की गयी थी। उस समय भी किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली थी।

Palamu Latest News Today