Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

झारखंड में लोगों को फिर परेशान करने लगी गर्मी, तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी

रांची : झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिल रही थी लेकिन अब मौसम में आ रही यह ठंडक धीरे-धीरे खत्म हो जायेगी। राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पारा चढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी। अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक 10 मई तक कई जिलों का पारा 40 डिग्री तक पहुंच जायेगा। शुक्रवार से ही प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसका अधिकांश भाग संताल परगना जिले में है। पलामू का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। राजधानी का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 10 मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जायेगा।

इसी तरह मौसम विभाग ने 10 मई तक पूरे झारखंड में आसमान साफ रहने की संभावना जतायी है। पिछले कई दिनों से मौसम में नमी थी। प्रदेश के कई शहरों में बारिश का मौसम था लेकिन धीरे-धीरे तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम एक बार फिर गर्म और उमस भरा हो गया है।