Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृत श्रद्धालुओं के आश्रितों को सौंपी सहायता राशि

रांची : मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृत सिख समुदाय के सात श्रद्धालुओं के आश्रितों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी। 17 सितंबर 2022 को गिरिडीह जिले से सिख श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमे सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं दुर्घटना में मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 17 सितंबर 2022 को हुए बस हादसे में मृत सिख समुदाय के 7 श्रद्धालुओं के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से तीन -तीन लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब गिरिडीह जिले से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस हजारीबाग जिले के टाटीझरिया स्थित सिवाने नदी पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

मुख्यमंत्री ने हेमन्त सोरेन दिवंगत रणवीर कौर सलूजा के आश्रित पति हरवंश सिंह, दिवंगत हरमीत सिंह के आश्रित पिता जीवन सिंह, दिवंगत भूपेंद्र सिंह सेवक की आश्रित पत्नी सुजेन्द्र कौर, दिवंगत अमृतपाल सिंह की आश्रित माता राजेंद्र कौर, दिवंगत जगजीत सिंह के आश्रित पुत्र इंद्रजीत सिंह, दिवंगत कमलजीत कौर के आश्रित पति अजिंद्र सिंह और दिवंगत रविंद्र कौर के आश्रित पति अजीत सिंह को सहायता राशि प्रदान की. इस मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें