Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बरवाडीह में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, बताये मार्गों पर चलने का लिया संकल्प

शशि शेखर/बरवाडीह

Swami Vivekananda’s birth anniversary

लातेहार : बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विवेकानंद की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा कार्यालय परिसर की साफ सफाई करने के बाद श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान विवेक कुमार, पूर्व नगर मंत्री सागर कुमार के साथ-साथ फिरोज अहमद, अतुल कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा भी युवा दिवस मनाया गया। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अजय सोनी, भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री मनोज प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पप्पू, महामंत्री पारस जायसवाल, हेमंत रवि कश्यप समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

वहीं प्रखंड के स्वयंसेवी संगठन अपना अधिकार अपना सम्मान मंच की सचिव संतोषी शेखर ने भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश और समाज के लिए किए गए योगदान पर चर्चा की गई।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar

Swami Vivekananda’s birth anniversary


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *